4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

400 km का माइलेज देगी Audi e-tron, जानें कितनी होगी कीमत

Audi e-tron भारत में लॉन्चिंग के लिए है तैयार 400 किलोमीटर का देगी माइलेज पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाती है ये कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 2 Jul 2019, 11:35 AM IST

Audi e-tron

400 km का माइलेज देगी Audi e-tron, जानें कितनी होगी कीमत

नई दिल्ली: भारत में Audi e tron को पेश कर दिया गया है और जल्द ही इस कार को लॉन्च किया जाने वाला है। आपको बता दें कि ऑडी ई ट्रॉन एक इलेक्ट्रिक कार ( electric car ) है। यह कार बेहद ही हाईटेक फीचर्स से लैस है और भारत में उसे 2020 के मार्च महीने में लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि कंपनी ने सितंबर 2018 में e-Tron से पर्दा उठाया था।

Renault Duster फेसलिफ्ट का टीजर आया सामने, लुक में किए गए हैं बड़े बदलाव

Audi e tron देखने में एक बेहद ही लग्जरी कार है और इसे स्पोर्टी लुक्स दिया गया है। इस कार का डिजाइन काफी इंप्रेसिव है। लेकिन अगर आप इस कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें कि इस कार की संभावित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये हो सकती है। ऐसे में ये कार एक आम आदमी के बजट से काफी बाहर है लेकिन प्रदूषण कम करने के लिहाज से ये कार बेहद जरूरी है। ऑडी ई-ट्रॉन यह एक 5 सीट suv है।

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सरकार ने बनाया प्लान, देशभर में बनेंगे 60 हजार से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन

400km की मिलेगी माइलेज

नई Audi e-tron में 2 इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो इसके आगे और पीछे की तरफ हैं इसकी फ्रंट मोटर 125 kw और रियर मोटर140 kw की पावर देती है। लेकिन इसका कुल कंबाइंड पावर आउटपुट300 किलोवाट (400hp) व टॉर्क 664 एनएम होगा। फुल चार्ज होने पर यह 400 km की दूरी तय कर सकती है।

Anand Mahindra के बाद अब JLR ने की गाड़ियों पर GST घटाने की मांग, इस शब्द पर भी जताया ऐतराज