अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) एक सफल बिजनेसमैन भी हैं और उनका बिजनेस अमेरिका के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में चलता है। भारत के कई बड़े शहरों में भी ट्रंप के लग्जरी टावर बन रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रंप को लग्जरी और बेहतरीन कारों का भी खास शौक है। जी हां ट्रंप के पास दुनिया की एक से बढ़कर एक बेहतरीन कार मौजूद हैं।