आज के दौर में जिस तेजी के साथ पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं ये देखते हुए तो लग रहा है कि एक समय में आकर आम आदमी के लिए कार चलाना बहुत ज्यादा महंगा सौदा हो जाएगा। जी हां अगर आप भी ईंधन की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और कार चलाने में दिक्कत आ रही है तो अब आपको ज्यादा टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। भारत में एक ऐसी कार का आविष्कार कर दिया गया है जो कि बेहद कम खर्च में अधिक माइलेज देगी और पर्यावरण में बिल्कुल भी प्रदूषण नहीं करेगी। उत्तर प्रदेश के आगरा के एसीई कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के छात्रों ने एक सोलर पैन वाली कार बनाई है जो कि पेट्रोल, डीजल या सीएनजी से नहीं चलेगी बल्कि सोलर पैनल से चलेगी।