फोर्ड ने इकोस्पोर्ट की 5,397 यूनिट को वापस मंगवाया है और उसके बाद गाड़ी में आ रही खराबी को चेक किया जाएगा और ठीक किया जाएगा। मिली जानकारी के हिसाब से इस एसयूवी में फ्रंट सीट्स के रिक्लाइनर लॉक और एक दूसरे पार्ट में परेशानी आ रही है। चेन्नई स्थित प्लांट में मई 2017 से जून 2017 के बीच बनी 4,379 गाड़ियों और नवंबर 2017 से दिसंबर 2017 तक बनी 1018 गाड़ियों में कुछ खराबी आ रही है। कंपनी ने डीलरशिप्स द्वारा इन कारों के मालिकों को जानकारी दी है। इसके साथ ही ये बताया गया है कि कंपनी इन सभी गाड़ियों की जांच और खराबी दूर करने का काम खुद मुफ्त में करेगी।