4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मात्र 5,163 रुपये में मिल रही है Renault की ये शानदार कार, प्रति लीटर में चलती है 23 किमी

रेनॉल्ट (Renault) की सबसे ज्यादा किफायती कार क्विड (Kwid) को आप सिर्फ इतने रुपये देकर अपना बना सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 6 Jul 2018, 2:56 PM IST

Renault Kwid

मात्र 5,163 रुपये मिल रही है Renault की ये शानदार कार, प्रति लीटर में चलती है 23 किमी

फ्रांस की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी रेनॉल्ट (Renault) की सबसे ज्यादा किफायती और बेहतरीन कार क्विड है। भारत में इस कार की कीमत इतनी ज्यादा कम है कि इसे खरीदने के लिए मिडिल क्लास परिवार को एक बार भी सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्विड का लुक ही कुछ ऐसा ही लोग इसे देखते ही इसके दीवाने हो जाते हैं और जब कीमत के बारे में पता चलता है कि तो बस लगता है कि इसे जल्द ही खरीद लिया जाए। अगर आप इस कार को खरीदने जा चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसी तरकीब बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप इसे बेहद ही किफायती तरीके से खरीद पाएंगे...

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 999 सीसी की इंजन है जो कि 67 बीएचपी की पावर और 91 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियर बॉक्स वाली ये कार सिर्फ 13.09 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। माइलेज के मामले में ये कार काफी ज्यादा किफायती है और प्रति लीटर में 23.01 किमी का माइलेज देती है। इस कार में 28 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।

ये भी पढ़ें- सलमान और ऋतिक से भी ज्यादा महंगी कारें चलाती है ये हीरोइन, हर कोई देखकर हो रहा हैरान

ईएमआई पर कैसे खरीदें
इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 2,66,807 लाख रुपये है। आरटीओ और इंश्योरेंस मिलाकर इसकी कीमत लगभग 2,98,539 हजार रुपये हो जाएगी। अगर आप इस कार को ईएमआई पर खरीदना चाहते हैं तो आपको उसके लिए 59,708 रुपये डाउन पेमेंट देनी होगी। अब 10.75 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से 60 माह तक 5,163 रुपये प्रति माह की ईएमआई देनी होगी। इस ईएमआई को अगर प्रतिदिन के हिसाब से देखा जाए तो 172 रुपये प्रतिदिन 60 माह तक देने होंगे। यानी कि रेनॉल्ट की ये शानदार कार सिर्फ इतने रुपये में आपकी हो जाएगी।