14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Honda ने लॉन्च की अपनी नई SUV, कीमत और फीचर्स जानकर अभी करना चाहेंगे बुक

होंडा ने अपनी बेहतरीन एसयूवी होंडा सीआर-वी ( Honda CRV ) लॉन्च कर दी है। यहां जानें कैसी है ये कार और कैसे हैं इसके फीचर्स।
2 min read
Google source verification
Honda CRV

honda

जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा ने अपनी बेहतरीन एसयूवी होंडा सीआर-वी लॉन्च कर दी है। होंडा सीआर-वी लगभग 1 दशक से होंडा की सबसे महंगी और लग्जरी कार बनी हुई है। अब होंडा ने इस एसयूवी का नया वेरिएंट 9 अक्टूबर, 2018 को लॉन्च किया है। आइए जानते हैं कैसी है ये कार और कैसे हैं इसके फीचर्स।

ये भी पढ़ें- कभी वैन से चलते थे 'बाहुबली' के डायरेक्टर एस एस राजामौली आज चलाते हैं BMW की सबसे महंगी कार

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 1.6 लीटर का 4 सिलेंडर वाला अर्थ ड्रीम्ज डीजल इंजन दिया गया है जो कि 120 बीएचपी की पावर और 300 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। दूसरा 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 156 बीएचपी की पावर और 189 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली ये एसयूवी काफी दमदार है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी ( पेट्रोल ) 18.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। और डीजल में 19.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

ये भी पढ़ें- कार से भी ज्यादा शानदार फीचर्स से लैस है TVS का ये स्कूटर, 1 लीटर में 62km का माइलेज देगा

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सन रूफ, एप्पल कार प्ले, मल्टी फंक्शन पावर स्टीयरिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल,इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, पुश स्टार्ट बटन, 18 इंच के एलॉय व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इन एसयूवी से होगा मुकाबला
होंडा सीआर-वी का मुकाबला जीप कंपास, फॉक्सवैगन टिगुआन, हुंडई टक्सन और स्कोडा कोडिएक जैसी एसयूवी से हो सकता है। होंडा सीआर-वी में सामान रखने के लिए काफी स्पेस है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो होंडा सीआर-वी की एक्सशोरूम कीमत लगभग 28.15 से 32.75 लाख रुपये हो सकती है।