बारिश की वजह से गाड़ी कई हिस्सों में पानी चला जाता है जिसे अगर निकाला न जाए तो कार में जंग भी लगने का खतरा पैदा हो जाता है।ऐसे में आप कुछ नुस्खे भी अपना सकते हैं जैसे डीज़ल और जले हुए मोबिल ऑयल को मिलाकर गाड़ी की बॉडी के निचले हिस्से, इंजन के आसपास और लीफ स्प्रिंग पर लगा सकते हैं। ये गाड़ी को रस्ट से बचाता है। लेकिन इस मिक्सचर को ब्रेक, कैलीपर्स, व्हील ड्रम और रबर पार्ट पर भूलकर भी न लगाएं।