5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जल्द ही भारत में हो सकता है Formula E रेस का आयोजन, इस शहर ने पेश की दावेदारी

ABB FIA Formula E World Championship Race In India: भारत में जल्द ही फार्मूला-ई रेस का आयोजन देखने को मिल सकता है। इस आयोजन के लिए हैदराबाद ने हाल ही में दावेदारी पेश की है।

less than 1 minute read
Google source verification
formula-e.jpg

ABB FIA Formula E World Championship

भारत में फॉर्मूला रेसिंग के दीवानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। फॉर्मूला रेसिंग की दुनिया की लोकप्रिय रेसिंग लीग एबीबी एफआईए फॉर्मूला-ई विश्व चैम्पियनशिप रेस (ABB FIA Formula E World Championship Race) के भारत में आयोजन के लिए हाल ही में हैदराबाद ने दावेदारी पेश की है। होस्ट सिटी के तौर पर हैदराबाद की यह दावेदारी भारत में फॉर्मूला-ई रेसिंग के आयोजन के लिए एक बड़ा कदम है। इससे देशभर के रेसिंग लवर्स में भी ज़बरदस्त उत्साह की लहर दौड़ चुकी है।


ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर हुईपुष्टि

हैदराबाद के फॉर्मूला-ई रेसिंग के आयोजन के लिए होस्ट सिटी के तौर पर दावेदारी पेश करने की पुष्टि भी हो गई है। यह पुष्टि और कहीं नहीं, बल्कि ABB FIA Formula E World Championship के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर आज सोमवार 17 जनवरी 2022 को ही हुई है।


यह भी पढ़ें - कम खर्च में आरामदायक सफर का मज़ा, इन छोटी गाड़ियों में मिलता है सबसे बेहतर लेगरूम स्पेस

भारत में एलीट मोटरस्पोर्ट की वापसी की संभावनाएं

फॉर्मूला-ई के सह-संस्थापक और मुख्य चैम्पियनशिप ऑफिसर अल्बर्टो लोंगो ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "हम हैदराबाद और तेलंगाना राज्य की एबीबी एफआईए फॉर्मूला ई विश्व चैम्पियनशिप के एक राउंड को होस्ट (मेजबानी) करने के इंट्रेस्ट का स्वागत करते हैं। हैदराबाद द्वारा पेश किए गए इस लेटर ऑफ इंटेंट के साथ हम भारत में एलीट मोटरस्पोर्ट की वापसी की रोमांचक और शानदार संभावनाओं का भी पता लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - महंगी हो गई यह दमदार SUV, पावर और परफॉर्मेन्स से देती है Mahindra Thar को टक्कर

20 से ज़्यादा शहर हैं रेस में

फॉर्मूला-ई के इस राउंड के आयोजन की रेस में हैदराबाद समेत 20 से ज़्यादा शहर शामिल हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि हैदराबाद को यह मौका मिलता है, या नहीं।