गाड़ी की सभी लाइट्स को पहाड़ों पर जाने से पहले चेक कर लें। जैसे हैड लाइट्स, रियर लाइट्स, इंडीकेटर्स, फॉग लैंप्स आदि में कोई खराबी है तो उसे ठीक करवाएं या फिर बदलवाएं। पहाड़ों की सड़कों पर लाइट्स नहीं होती हैं, इसलिए रात के समय कुछ भी नजर नहीं आता है।