ओकिनावा प्रेज (Okinawa Praise)
ओकिनावा प्रेज एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमें दी गई डीसी मोटर 3.4 पीएस की पावर और 18-40 एनएम का टार्क जनरेट करती है। ये स्कूटर 75 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड से दौड़ सकता है। इसमें लेड एसिड बैटरी या लिथियम बैटरी दी जा सकती है। लेड एसिड बैटरी 6 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है और लिथियम आयन बैटरी 1 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत लगभग 59,899 रुपये है।