5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

22 अगस्त को लॉन्च होगी Kia Seltos, 9.99 लाख रुपये हो सकती है कीमत

Seltos में UVO Connect फीचर दिया गया है इस कार में दी गई है फ्रंट कूलिंग सीट्स 22 अगस्त को भारत में की जाएगी लॉन्च

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Jul 28, 2019

kia-seltos-main-1563945735.jpg

नई दिल्ली: 22 अगस्त को भारत में लॉन्च होने जा रही मच अवेटेड एसयूवीKia Seltos की कीमत को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया गया था। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि इस कार की कीमत 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है और यह कीमत तकरीबन 17 लाख रुपये तक जा सकती है। भारत में किआ सेल्टॉस का मुकाबला हुंडई क्रेटा , एमजी हेक्टर और टाटा हैरियर जैसी कारों से होगा और इनमें से एमजी हेक्टर और टाटा हैरियर को तो हाल ही में लॉन्च किया गया है, ऐसे में इन दोनों कारों को Kia Seltos को सबसे कड़ी टक्कर मिलेगी।

अब बिना आधार कार्ड के नहीं चला पाएंगे कोई वाहन, जानें क्यों

इंजन

जानकारी के मुताबिक़ Kia Seltos के बेस पेट्रोल मॉडल में 1.5 लीटर इंजन मौजूद होगा है। इस इंजन में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जाएगा और ऐसा माना जा रहा है कि इस वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

किआ सेल्टॉस में तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल, 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। ये तीनों इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के हिसाब से तैयार किए गए हैं। 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन दिया जाएगा वहीं अन्य दोनों इंजन में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ( स्टैंडर्ड ) दिया गया हैं। आपको बता दें कि इन दोनों ही इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलेगा।

सेल्टॉस में तीन ड्राइविंग मोड्स- नॉर्मल, इको और स्पोर्ट्स हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस कार में आपको हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD), 10.25-इंच एचडी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ, साउंड मूड लैम्प, रियर शेड कर्टन, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, कनेक्टेड एयर-प्यूरिफायर और 8-स्पीड बोस साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Maruti Ertiga अब CNG किट के साथ हुई लॉन्च, मिलेगा जबरदस्त माइलेज

कनेक्टेड फीचर्स की बात करें तो Seltos में UVO Connect नाम का कनेक्टिविटी सिस्टम है। यह सिस्टम काफी हद तक हुंडई के ब्लूलिंक सिस्टम ( Blue Link ) सिस्टम जैसा ही है। इस सिस्टम की मदद से आपकी कार किसी स्मार्टफोन की तरह काम करती है और आप अपनी कार के जरूरी फीचर्स जैसे नेविगेशन, सेफ्टी-सिक्यॉरिटी, वेहिकल मैनेजमेंट को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।