9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इसी साल होगी लॉन्च Mahindra की E KUV100, कीमत से लेकर माइलेज तक सब कुछ जानें यहां

इसी साल लॉन्च होगी mahindra e KUV100 जेनेवा में कंपनी ने किया ऐलान डीजल वर्जन से ज्यादा होगी कीमत
less than 1 minute read
Google source verification
e kuv100

इसी साल होगी लॉन्च Mahindra की E KUV100, कीमत से लेकर माइलेज तक सब कुछ जानें यहां

नई दिल्ली: Mahindra and Mahindra की इलेक्ट्रिक कार E KUV100 का इंतजार करने वालों के लिए खुश खबरी है। 2018 के आटो एक्शपो में शो केस हुई कार को कंपनी इसी साल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खबर है कि 2019 की दूसरी छमाही में इसे लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि अगले 6 महीने में यह इलेक्ट्रिक एसयूवी डीलरशिप पर पहुंचने लगेगी।

110 का माइलेज देगा Avan का नया स्कूटर, पेट्रोल-डीजल की नहीं होगी टेंशन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोयनका ने जेनेवा मोटर शो में इस बारे में बात करते हुए कहा कि ' हम अभी जो गाड़ियां बना रहे हैं, शॉर्ट टर्म में हम उन्हें इलेक्ट्रिक वीइकल में कन्वर्ट करेंगे। हमारे पास ई वेरिटो पहले से ही है और हम अगले छह महीने में e-KUV लॉन्च करने वाले हैं। उसके एक साल बाद हमारा इलेक्ट्रिक एक्सयूवी300 लॉन्च करने का प्लान है।'

ये भी पढ़ें- Altroz के दीवाने हुए कारों के शौकीन, 300 किलोमीटर का देगी माइलेज

फीचर्स की बात करें तो महिंद्रा इस इलेक्ट्रिक कार में लोकेशन ट्रैकिंग और रिमोट डायग्नोस्टिक्स जैसे फीचर्स देने वाली है।

बैटरी और पॉवर की बात करें तो महिंद्रा ई-केयूवी100 में 30 Kw का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। कंपनी इसमें लिथियम-आयन लैस बैटरी देगा जिसे एक घंटे से भी कम समय में इसकी बैटरी 80 पर्सेंट चार्ज हो जाएगी। माइलेज की बात करें तो फुल चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 140 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है

ये भी पढ़ें-500 रूपए में किसी भी कार के टायर मिलते हैं इस मार्केट में, दूर-दूर से आते हैं लोग

कीमत- महिन्द्रा e-KUV100 की कीमत इसके डीजल वर्जन से ज्यादा होगी।