
महंगी SUV को मात देगी Mahindra S201, टेस्टिंग के दौरान आई नजर
महिंद्रा की नई एसयूवी महिंद्रा एस201 ( Mahindra S201 ) हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। फिलहाल महिंद्रा एस201 के नाम के बारे में नहीं बताया गया है, लेकिन इस एसयूवी को अगले साल यानी 2019 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा भारत में इस एसयूवी को महिंद्रा एलटोरस जी4 के बाद लाएगी। महिंद्रा एलटोरस को 24 नवंबर, 2018 को लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं कैसी होगी ये एसयूवी और कैसे होंगे इसके फीचर्स। उम्मीद का जा रही है कि ये इस एसयूवी का नाम महिंद्रा एक्सयूवी300 ( mahindra xuv300 ) भी हो सकता है।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया जाएगा जो कि 123 एचपी की पावर जनरेट करता है। वहीं इस एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट में नया 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा।
फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में एलईडी हेडलैम्प्स, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनारोमिक सनरूफ, बड़ी टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल, डे टाइल रनिंग लैंप्स, 4 व्हील पावर ब्रेक और 17 इंच के एलॉय व्हील दिए जाएंगे। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में 7 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ईएसपी और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। महिंद्रा फिलहाल इस एसयूवी को फाइनल टच दे रही है और ये एसयूवी SsangYong Tivoli प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी।
इन कारों से होगा मुकाबला भारत में लॉन्च होने के बाद महिंद्रा एक्सयूवी300 का मुकाबला मारुती सुजुकी विटारा ब्रेजा और टाटा नेक्सॉन जैसी कारों से हो सकता है।
Published on:
12 Nov 2018, 10:42 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.