4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में हर रास्ते और हर मौसम के लिए दमदार हैं ये 5 कारें

भारत में महिंद्रा बोलेरो, इसुजू डी-मैक्स वी-क्रॉस, फोर्स गुरखा, महिंद्रा टीयूवी 300, महिंद्रा थार जैसी दमदार गाड़ियां हर तरह के रास्तों पर आसानी से चल सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 8 Oct 2018, 10:42 AM IST

suv

भारत में हर रास्ते और हर मौसम के लिए दमदार हैं ये 5 कारें

अगर आप भारत में हर जगह गाड़ी से ही घूमना चाहते हैं तो आपकी नॉर्मल सेडान, हैचबैक या एसयूवी उसके लिए सही साबित नहीं हो सकती है। भारत में जगह-जगह पर रास्ते बदल जाते हैं, वातावरण बदल जाता है इसलिए आपको ऐसी कार चाहिए जो कि हर मौसम और हर तरह के रास्तों पर आसानी से चल सके। आज हम आपको भारत में बिकने वाली उन पांच गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो हर तरह के रास्तों के लिए दमदार हैं।

महिंद्रा बोलेरो ( Mahindra Bolero )
इंजन और पावर की बात की जाए तो बोलेरो में 2523 सीसी का सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो कि 62 बीएचपी की पावर और 195 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस इंजन पावर के साथ आता है। ये एसयूवी प्रति लीटर में 15.4 किमी का माइलेज देती है। ये एक 7 सीटर कार है जो कि हाईवे के साथ-साथ गांवों के कच्चे रास्तों पर भी आसानी से चल सकती है। कीमत की बात की जाए तो महिंद्रा बोलेरो की एक्स शोरूम कीमत 7.45 से 9.12 लाख रुपये तक है।

महिंद्रा थार ( Mahindra Thar )
इंजन और पावर इंजन और पावर की बात की जाए तो इसमें 2523 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 63 बीएचपी की पावर और 195 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये गाड़ी 11 सिर्फ सेकंड में किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये गाड़ी 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। माइलेज की बात की जाए तो ये गाड़ी प्रति लीटर में 18.06 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो महिंद्रा थार की शुुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 7 लाख रुपये है।

महिंद्रा टीयूवी 300 ( mahindra TUV300 )
इंजन और पावर इंजन और पावर की बात की जाए तो इसमें 1493 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 100 बीएचपी की पावर और 240 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये गाड़ी प्रति लीटर में 18.49 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो महिंद्रा टीयूवी 300 की शुुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 8.31 लाख रुपये है।

फोर्स गुरखा ( Force Gurkha )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2556 लीटर का 4 सिलेंडर वाला ओएम616 टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो कि 85 बीएचपी की पावर और 230 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये एसयूवी प्रति लीटर में 17 किमी का माइलेज देती है। ये एसयूवी बेहद दमदार है और इसके फीचर्स भी काफी लग्जरी हैं। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 8.2 से 11.9 लाख रुपये है।

इसुजू डी-मैक्स वी-क्रॉस ( isuzu d-max v-cross )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2499 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 132.16 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये एसयूवी प्रति लीटर में 12.4 किमी का माइलेज देती है। ये एसयूवी बेहद दमदार है और इसके फीचर्स भी काफी लग्जरी हैं। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 14.82 से 16.32 लाख रुपये है।