11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LA Auto Show 2018 में शोकेस हुई ऐसी शानदार कार, देखते ही आ जाएगा दिल

लॉस एंजेलिस ऑटो शो 2018 ( LA Auto Show 2018 ) की शुरुआत 30 नवंबर को हुई और ये शो 9 दिसंबर तक जारी रहेगा।

2 min read
Google source verification
LA Auto Show 2018

LA Auto Show 2018 में शोकेस हुई ऐसी शानदार कार, देखते ही आ जाएगा दिल

लॉस एंजेलिस ऑटो शो 2018 ( LA Auto Show 2018 ) की शुरुआत 30 नवंबर को हुई और ये शो9 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस बार इस ऑटो शो में कई शानदार और हाइटेक कारें शोकेस की गई। इन कारों की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया गया है। इन कारों की तस्वीरों को देखकर आपका भी मन हो जाएगा कि काश आपके पास भी ये कारें होती।

लॉस एंजेलिस ऑटो शो 2018 दुनिया का सबसे बड़े ऑटो शो है, जिसे लॉस एंजेलिस कंनवेंशन सेंटर में आयोजित किया गया है। इस साल ऑटो शो में लगभग 1 हजार कारों को शोकेस किया गया है। इस शो में कार, इलेक्ट्रिक कार, ट्रक और एसयूवी शामिल हैं। कई कारों को अगले साल तक बाजार में लॉन्च भी किया जा सकता है।

इस ऑटो शो में कार लवर्स को दुनिया की एक से बढ़कर एक शानदार कार को चलाने का मौका भी दिया जा रहा है। यहां पर सभी तरह के सभी उम्र के लोगों के लिए कारें पेश की गई हैं। इस ऑटो शो में इस बार अधिक उम्र के लोगों को डिस्काउंट के साथ टिकट दी जा रही है।

ये भी पढ़ें- दुनिया की सबसे महंगी विंटेज कारें रखते हैं उम्मेद भवन के मालिक, अरब के शेख भी देखते हैं खरीदने का सपना

यूएस की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी जीप ने यूएस में चल रहे लॉस एंजेलिस ऑटो शो में अपनी नई और बेहतरीन एसयूवी जीप ग्लैडिएटर ( Jeep Gladiator ) को पेश किया है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये एसयूवी और कैसे होंगे इसके फीचर्स। इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसूयवी में 3.6 लीटर का नेचुरली एस्पीरेटेड वी6 इंजन दिया गया है जो कि 285 एचपी की पावर और352 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस और 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस ये एसयूवी बहुत ज्यादा शानदार है। जीप की ये एसयूवी उन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आएगी, जिन्हें पहाड़ों और जगंलों में ड्राइविंग करना पसंद है।