पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा लग्जरी कार सिर्फ रोल्स रॉयस को ही माना जाता है। रोल्स रॉयस ( rolls royce ) वो कार है, जिसे खरीदने का सपना हर कार व्यक्ति देखता है, लेकिन हर किसी का ये सपना सच नहीं हो पाता है।भले ही उस व्यक्ति के पास रोल्स रॉयस खरीदने लायक पैसे भी हो, लेकिन रोल्स रॉयस को वो नहीं खरीद सकता है। आज हम यहां ये जानेंगे कि एक रोल्स रॉयस कार को खरीदने के लिए किस तरह के नियमों को मानना पड़ता है।रोल्स रॉयस सिर्फ कार ही नहीं है बल्कि इसे कार से बहुत ज्यादा बढ़कर माना जाता है और इसे रखने के मतलब है कि आप एक शाही इंसान हैं। भारत में कुछ खास लोगों पर ही रोल्स रॉयस कार मौजूद है।