30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑटो एक्सपो में पेश हुई ऑटोमैटिक Renault Triber, लॉन्चिंग से लेकर कीमत तक की डीटेल आई सामने

ऑटोमैटिक अवतार में लॉन्च होगी Renault Triber भारत की सबसे सस्ती mpv ऑटो एक्सपो में दिखी पहली झलक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 5 Feb 2020, 1:11 PM IST

Renault Triber

Renault Triber

नई दिल्ली: ऑटोमैटिक Renault Triber का भारतीय मार्केट में लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। अब इस कार को दिल्ली में हो रहे ऑटो एक्सपो में पेश किया गया है। आपको बता दें कि जल्द ही ये कार भारतीय मार्केट में लॉन्च हो सकती है।

ट्राइबर को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस कार के ऑटोमैटिक मॉडल को कंपनी लगातार टेस्ट कर रही है। रेनॉल्ट ट्राइबर वर्तमान में सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। लुक्स और डिजाइन की बात करें तो इस कार में कई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। बस इसमें एक EGR का बैज लगाया गया है।

फीचर्स- फीचर्स की बात करें तो पॉवर स्टीयरिंग, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ 8.0 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पैसेंजर और ड्राइवर एयरबैग जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिये जा रहे हैं। ट्राइबर में तीसरी सीट वाली लाइन को आसानी से अलग कर सकते हैं और वहां सामान रखा जा सकता है।

ऑटोमैटिक अवतार में धूम मचाएगी Renault Triber, जानें कब तक हो सकती हैं लॉन्च

इंजन- इंजन- इसमें इसमें 1.0 लीटर का डुअल वीवीटी सिस्टम वाला तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 61बीएचपी पावर और 96 nm का पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। कंपनी ने कार के इंजन को 5 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स में उपलब्ध कराया है। इसके टॉप मॉडल के साथ 15 इंच के अलॉय व्हील और बाकी मॉडल्स के साथ 14 इंच के व्हील दिए गए हैं।

रेनॉल्ट ट्राइबर ऑटोमेटिक मॉडल की कीमत वर्तमान स्टैंडर्ड मैन्युअल गियरबॉक्स मॉडल के मुकाबले थोड़ी सी अधिक हो सकती है। हाल ही में बीएस6 वैरिएंट के साथ इसकी कीमत में बेस मॉडल में 4000 रुपये तथा अन्य मॉडलों की कीमत में 15,000 रुपये की बढ़त की गयी है।

शुरू हुआ Triber का निर्यात, दक्षिण अफ्रीका के लिए बनाई गई 600 यूनिट