नई दिल्ली: दिग्गज कार निर्माता कंपनी टोयोटा ( Toyota ) की पॉपुलर एमपीवी ( mpv ) टोयोटा इनोवा क्रिस्टा ( toyota innova crysta ) का bs6 अवतार जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने वाला है। ख़ास बात ये है कि नया साल शुरू होते ही कंपनी ने इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी ही और अगर आप भी ये कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको बता दें कि महज 50,000 रुपये में आप इस कार को बुक करवा सकते हैं। टोकन मनी देने के बाद आपकी कार बुक हो जाएगी, इसके बाद आप मार्केट में आते ही कार खरीद सकते हैं।