उन्होंने आगे बात रखते हुए कहा कि हालांकि वाहन कुछ हद तक प्रदूषण फैलाते हैं, लेकिन प्रदूषण की समस्या के लिए सिर्फ वाहनों को ही दोष नहीं दिया जाना चाहिए। दिल्ली में प्रदूषण के कारणों की पहचान करने के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है। इसकी वजह से दिल्ली में लगभग 29 फीसदी प्रदूषण नियंत्रित हुआ है।