4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

21000 रुपए टोकन अमाउंट के साथ शुरू हुई Hyundai Creta की बुकिंग, 17 मार्च को होगी लॉन्चिंग

Hyundai Creta की बुकिंग शुरू 17 मार्च को होनी है लॉन्चिंग ऑटो एक्सपो में कंपनी ने दिखाई थी पहली झलक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 2 Mar 2020, 3:48 PM IST

hyundai creta

hyundai creta

नई दिल्ली: इस साल ऑटोमोबाइल कंपनियां कई शानदार कारों को लॉन्च करने वाली हैं। इनमें से कुछ कारों का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। ऐसी ही एक कार है Hyundai Creta। इस कार को कंपनी 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है । लेकिन लॉन्चिंग से पहले आज से इस कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस वीइकल को 21,000 रुपये देकर बुक किया जा सकता है, जो रिफंडेबल अमाउंट है। आपको बता दें कि creta अपने सेगमेंट की बेस्ट कार मानी जाती है।

भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगी नई Hyundai Creta 2020, ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी से होगी लैस

जानकारी के मुताबिक़ सेकेंड जेनरेशन हुंडई क्रेटा में 3 डी कैस्केडिंग ग्रिल, ट्रिपल एलईडी हेडलाइट्स के साथ बूमरैंग के आकार की डीआरएलएस, कंटूरेड टेलगेट, एलईडी टेललाइट्स जैसी बाहरी फीचर्स दिए जाएंगे हैं। इसके साथ ही एलईडी हाई माउंट स्टॉप लैंप, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट, रूफ रेल्स, साइड सिल गार्निश और 17-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स को भी शामिल किया जाएगा। इस एसयूवी के सेकेंड जेनरेशन मॉडल को चार वेरियंट्स E, EX, S, SX और SX(O) में उतारा जाएगा। इस एसयूवी में तीन इंजन और 10 कलर ऑप्शंस बायर्स को दिए जाएंगे।

2020 हुंडई क्रेटा के केबिन की बात करें तो इसमें 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टीफ़ंक्शन स्टीयरिंग व्हील, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग, इलेक्ट्रिकल कंट्रोल्ड सीट्स, एयर प्यूरीफायर, एम्बिएंट लाइट्स, स्वचालित एसी और पैनोरमिक सनरूफ की सुविधा है। नई हुंडई क्रेटा भी ब्लू लिंक कनेक्टिविटी तकनीक ( मोबाइल कंट्रोल ) के साथ आएगी।

Hyundai Creta पर मिल रहा है 1.15 लाख रुपए का डिस्काउंट, जानें कब तक है ऑफर

ऐसा कहा जा रहा है कि नई क्रेटा में किआ सेल्टॉस वाला बीएस 6 इंजन दिया जा सकता है, अगर ऐसा होता है तो नई 2020 क्रेटा को 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ पेश किया जाएगा। तीनों इंजनों में अलग-अलग ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ( स्टैण्डर्ड ) के साथ मिलेगा।

ऐसा माना जा रहा है कि नई हुंडई क्रेटा की कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की रेंज में होगी। यह सिर्फ अनुमान है और कार की कीमत इससे ज्यादा या कम भी हो सकती है।