नई दिल्ली : ऑटो एक्सपो में creta की नेक्स्ट जनरेशन मॉडल को अनवील किया गया है । ये खबर तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं साथ ही क्रेटा की लॉन्चिंग भी इसी मार्च में तय है लेकिन क्रेटा की अनवीलिंग में आए हुंडई के ब्रांड एंबेस्डर शाहरुख खान ने हुंडई की हैचबैक कार Santro की तारीफ कर सबका ध्यान आकर्षित किया । दरअसल, बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान का कहना है कि वह अभी भी ‘सैन्ट्रो वाला’ बने हुए हैं । शाहरूख खान का कहना है कि हैचबैक कार सैंट्रो उनकी पसंदीदा कार बनी हुई है। पत्रकारों द्वारा जब शाहरूख से उनसे उनकी फेवरेट हुंडई का नाम पूछा गया तो किंग खान का कहना था कि ‘‘मैं हमेशा उनसे, एमडी और हर किसी से कहता रहता हूं कि मैं सैन्ट्रो वाला हूं।’’