वेन्यू (venue ) के साथ 1.2-लीटर MPI पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा। ये इंजन 83 PS का पावर और 115 Nm का पिक टॉर्क जनरेट करता है। यहां 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन ग्राहकों को मिलेगा। अब डीजल इंजन की बात करें तो यहां 1.4-लीटर यूनिट दिया गया है, जो 90 PS का पावर और 220 Nm का पिक टॉर्क जनरेट करता है। यहां 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा।