लॉन्च के बाद नई वेन्यू की डिलीवरी तुरंत ही शुरू कर दी जायेगी तथा ग्राहकों के पास जल्द ही पहुंचने लगेगी। हुंडई वेन्यू ( hyundai Venue ) भारत की पहली कनेक्टेड कार है, इस कार की सबसे खास बात इसका ब्लूलिंक कनेक्टिविटी फीचर है । हुंडई ब्लूलिंक कनेक्टिविटी 33 फीचर्स को संचालित कर सकता है, जिसमें जियो फेंसिंग, इमरजेंसी अस्सिटेंस व कार ट्रैकिंग जैसे फीचर्स शामिल है। ब्लूलिंक कनेक्टिविटी के साथ साथ वायरलेस चार्जिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, ग्लव बॉक्स कूलिंग, 6 एयरबैग, हिल असिस्ट कंट्रोल, एबीएस, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक व ISOFIX जैसे ढेर सारे फीचर्स दिए गए है। कंपनी ने हुंडई वेन्यू की बुकिंग पहले ही शुरु कर दी थी। इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को 21,000 रुपयें की कीमत पर बुक कराया जा सकता था।