टेम्परेरी होती है विनाइल कोटिंग- विनाइल कोटिंग की परत कुछ वक्त के लिए होती है, इसकी ड्यूरेबिलिटी बहुत लंबे वक्त तक नहीं होती। आपको बता दें कि रैप कराने की तुलना गाड़ी को दोबारा पेंट करवाने से नहीं हो सकती। और तो और गर्मी या तेज बारिश और ठंड से यह परत खराब होने का डर रहता है। और अगर ठीक से ध्यान न रखा जाए तो ये परत कभी भी उखड़ सकती है। उधड़ी हुई रैपिंग से बुरा शायद ही कुछ लगता हो।