नई दिल्ली: Hyundai Motor India Ltd, अपनी मोस्ट अवेटेड कार hyundai venue को आज लॉन्च करने वाली है। यह कंपनी की पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। आपको मालूम हो कि हुंडई के पास सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति की टक्कर में कोई प्रॉडक्ट नहीं था। Venue कंपनी की इसी कमी को दूर करेगी। वेन्यू की टक्कर मार्केट में पहले से मौजूद टाटा नेक्सॉन , फोर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा एक्सयूवी300 और मारुति विटारा ब्रेजा से होगी। वैसे तो इस कार के बारे में कई सारी डीटेल्स पहले ही सामने आ चुकी हैं लेकिन फिर भी हम आपको कुछ वो बातें बताएंगे जिनकी वजह से इस कार की चर्चा हो रही है।