4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

26 मार्च को लॉन्च होगी Hyundai Verna facelift 2020, आपके स्मार्टफोन से हो जाएगी कनेक्ट

नई हुंडई वरना फेसलिफ्ट बेहद ही हाईटेक फीचर्स से लैस है जिनमें हुंडई की ब्लू लिंक टेक्नोलॉजी भी शामिल है। ब्लू लिंक तकनीक का इस्तेमाल कंपनी ने साल 2019 से शुरू किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 12 Mar 2020, 12:13 PM IST

2020 hyundai verna facelift

2020 hyundai verna facelift

नई दिल्ली: Hyundai Motor India Limited ( HMIL ) ( हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ) 26 मार्च को भारत में Hyundai Verna facelift 2020 ( वरना फेसलिफ्ट 2020 ) लॉन्च करने जा रही है। नई हुंडई वरना फेसलिफ्ट बेहद ही हाईटेक फीचर्स से लैस है जिनमें हुंडई की ब्लू लिंक टेक्नोलॉजी भी शामिल है। ब्लू लिंक तकनीक का इस्तेमाल कंपनी ने साल 2019 से शुरू किया है।

हाल ही में कंपनी ने इस कार का टीजर भी जारी किया है जिसमें कार का लुक काफी आकर्षक लग रहा है। कार का एक्सटीरियर काफी कुछ मौजूदा वरना के जैसा ही है लेकिन हेडलैंप और टेल लाइट में बदलाव देखने को मिलेंगे।

महज 1.60 में लॉन्च हुई Bajaj Dominar 250, 10.5 सेकेंड पकड़ती है 100 किमी की रफ़्तार

Royal Enfield की सवारी करेगी दिल्ली पुलिस, जरूरत के हिसाब से हुई मोडिफाई

इंजन और पावर

अगर इंजन की बात करें तो Hyundai Verna facelift 2020 में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर GDI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। ये वही इंजन है जिसे कंपनी ने साल 2019 में लॉन्च की गई Venue में दिया था। इस कार में 7-स्पीड DCT ( डुअल क्लच ट्रांसमिशन ) मिलेगा। वहीं 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा।

फीचर्स

कार के एक्सटीरियर में आपको ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि इस कार के इंटीरियर को कंपनी ने पूरी तरह से बदल दिया है। इस कार में क्रोम फिनिश वाली एक नई कास्केडिंग ग्रिल और LED हैडलैंप्स देखने को मिलेंगे। कार में नई टेल लाइट और नई नया बंपर दिया जाएगा। इसके साथ ही कार का सबसे बेहतरीन फीचर है इसकी ब्लू लिंक टेक्नोलॉजी जो इस कार को कनेक्टेड कार बनाएगी। दरअसल Blue Link तकनीक की मदद से आप अपनी कार के कई सारे फीचर्स अपने स्मार्टफोन से ही कंट्रोल कर सकते हैं।

कीमत

ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी हुंडई वरना फेसलिफ्ट को 8 से 15 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकती है।