4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामने आई Kia Sonet की जरूरी डीटेल्स, जाने कीमत, फीचर्स और इंजन से जुड़ी हुई ख़ास बातें

कंपनी ने Auto Expo 2020 के दौरान Kia Sonet कॉन्सेप्ट को अनवील किया था। आज हम आपको इस कार से की लॉन्चिंग इसकी कीमत और इसके फीचर्स के बारे में कुछ ज़रूरी जानकारियां देने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 19 Feb 2020, 10:53 AM IST

Kia Sonet Launching Date And Features

Kia Sonet Launching Date And Features

नई दिल्ली: किआ मोटर्स ( Kia Motors ) ने भारत में साल 2019 में एंट्री ली है और अब तक महज 2 कारों को लॉन्च किया है। इन दो कारों की बदौलत ही कंपनी ने भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच एक ख़ास मुकाम हासिल कर लिया है, या कहें तो कार कंपनियों में की हलचल बढ़ा दी है। किआ मोटर्स भारत में सेल्टॉस और कार्निवल को लॉन्च कर चुकी है और अब कंपनी जल्द ही भारत में अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए तैयार है। कंपनी जल्द ही भारत में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सॉनेट ( Kia Sonet ) को लॉन्च करेगी। दरअसल कंपनी ने Auto Expo 2020 के दौरान Kia Sonet कॉन्सेप्ट को अनवील किया था। आज हम आपको इस कार से की लॉन्चिंग इसकी कीमत और इसके फीचर्स के बारे में कुछ ज़रूरी जानकारियां देने जा रहे हैं।

अपनी कार पर फ्री में लगवाएं FASTag, 29 फरवरी तक है मौक़ा

लॉन्चिंग

जानकारी के मुताबिक़ सॉनेट को भारत में साल 2020 के सेकेंड हाफ में लॉन्च किया जा सकता है।

कीमत

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि Kia Sonet एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है, ऐसे में कंपनी इसकी कीमत कम रखने का प्रयास कर रही है। ऐसी संभावना है कि इस कार की कीमत 7 लाख रुपये ( एक्स-शोरूम ) से लेकर 11 लाख रुपये ( एक्स-शोरूम ) के बीच हो सकती है।

मुकाबला

भारत में जब Kia Sonet की एंट्री होगी तब एक कॉम्पैक्ट एसयूवी होने की वजह से इस कार को टक्कर देने के लिए कई कारें मौजूद होंगी लेकिन मुख्य रूप से सॉनेट को Maruti Suzuki Vitara Brezza facelift , Hyundai Venue , Tata Nexon , Ford EcoSport और Nissan की compact SUV से कड़ी टक्कर मिलेगी।

फीचर्स

Kia Sonet sports के फीचर्स की बात करें तो इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में किआ की जानी पहचानी टाइगर नोज़ ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलैम्प, LED डीआरएल, LED टेललाइट, रूफ रेल और डुअल टोन एलॉय व्हील दिया जा सकता है। इसके साथ ही अगर बात करें इस कार के केबिन की तो इसमें इसमें आपको 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट नेविगेशन सिस्टम, Bose का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का जो सबसे ख़ास फीचर है वो इसकी UVO कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी है जो इस कार को एक कनेक्टेड कार बनाता है।

तीन कलर टोन में लॉन्च हुई नई Hero Passion Pro BS6, नये इंजन और सस्पेंशन से है लैस

इंजन और पावर

अगर इंजन और पावर की बात करें तो Kia Sonet में BS6 कम्पलायंट दिया जाएगा जो Hyundai Venue में दिया जाता है। ये 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल, 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर डीज़ल इंजन हो सकता है। ख़ास बात ये है कि इस कार में इंटैलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन होगा और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा।