1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4 लाख से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं Maruti Suzuki S-Presso, यहां जानें खासियत

आपको बता दें कि इस एसयूवी को सितंबर 2019 में भारत में लॉन्च किया जा चुका है और ग्राहक इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे हैं। आज हम आपको इस कार की खासियत और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 30 Jan 2020, 1:06 PM IST

नई दिल्ली: अगर आप कोई SUV कार खरीदने का मन बना रहे हैं लेकिन बजट कम होने वजह से एसयूवी नहीं खरीद पा रहे हैं तो हम आज आपको मारुति सुजुकी ( Maruti Suzuki ) की माइक्रो एसयूवी S-Presso की बारे में बताने जा रहे हैं जो कीमत के मामले में बेहद ही सस्ती है और ये बेहतरीन फीचर्स से लैस है। आपको बता दें कि इस एसयूवी को सितंबर 2019 में भारत में लॉन्च किया जा चुका है और ग्राहक इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे हैं। आज हम आपको इस कार की खासियत और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं।

Hero ने लॉन्च किया Pleasure Plus स्कूटर, BS6 इंजन से है लैस

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात की जाए तो Maruti Suzuki S-Presso में 998cc का BS-6 इंजन लगाया गया है जो कि 5500 rpm पर 50kw की मैक्सिमम पावर और 3500 rpm पर 90Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके अलावा कार में AGS (Auto Gear Shift) दिया गया है जो इसे एक फ्यूचर कार वाला फील देता है।

एस-प्रेसो की ख़ास बात ये है कि इसमें heartect platform पर बनाया गया है जिससे ये बेहद ही हल्की होने के साथ ही बेहद ही मजबूत भी होगी। इस कार में ऐसी मजबूती मिलेगी जो इस सेगमेंट की किसी अन्य कार में नहीं मिलती है। इस प्लेटफॉर्म वजह से ये कार बेहद ही सुरक्षित भी हो जाती है।

डाइमेंशन

इस कार की लंबाई 3565 mm, चौड़ाई 1520 mm, ऊंचाई (Std., LXi)1549mm (VXi, VXi+) 1564mm, व्हीलबेस 2380mm, यह एक 5 सीटर कार है जिसमें 27 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है जिससे ये कार लंबी दूरी तय करने में सक्षम है।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो S-Presso के टॉप मॉडल (VXi+ MT / VXi+ AGS) में पैदल यात्री प्रोटेक्शन, क्रैश कंपलाइंस, इम्मोबिलाइजर, चाइल्ड प्रूफ रियर डोर लॉक, स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक सेंट्रल डोर लॉकिंग, पैसेंजर साइड एयरबैग, सीबेल्ट प्री-टेंशनर एंड फोर्स, लिमिटर (ड्राइवर+को-ड्राइवर), लो फ्यूल वार्निंग (इन स्मार्टप्ले स्टूडियो), डोर अजर वार्निंग (इन स्मार्टप्ले स्टूडियो) और पार्किंग ब्रेक वार्निंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये फीचर्स इस कार में बैठनेवाले और इसे चलाने वाले की सेफ्टी को सुनिश्चित करते हैं।

Lamborghini Huracan Evo RWD भारत में लॉन्च, कीमत 3.22 करोड़ रुपये

कीमत

Maruti Suzuki S-Presso Std वेरिएंट - 3,69,000 रुपये ( एक्स शोरूम )

Maruti Suzuki S-Presso Lxi वेरिएंट - 4,05,000 रुपये ( एक्स शोरूम )

Maruti Suzuki S-Presso Vxi वेरिएंट - 4,24,500 रुपये ( एक्स शोरूम )

Maruti Suzuki S-Presso Vxi+ वेरिएंट - 4,48,000 रुपये ( एक्स शोरूम कीमत )

Maruti Suzuki S-Presso Vxi Ags वेरिएंट - 4,67,500 रुपये ( एक्स शोरूम कीमत )

Maruti Suzuki S-Presso Vxi+ Ags वेरिएंट - 4,91,000 रुपये ( एक्स शोरूम कीमत )