4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 मार्च को लॉन्च होगी Mercedes Benz GLC कूपे, जानें इसके फीचर्स

जल्द लॉन्च होगा Mercedes Benz GLC कूपे का फेसलिफ्ट वर्जन इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में होगा बदलाव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 22 Feb 2020, 3:13 PM IST

mercedes benz

mercedes benz

नई दिल्ली : Mercedes Benz GLC कूपे का फेसलिफ्ट वर्जन 3 मार्च को लॉन्च होगा। इस कार को कई सारे बदलावों के साथ लॉन्च किया जाएगा। और कंपनी इसके लुक्स से लेकर इंजन तक में बदलाव होगा । मर्सिडीज बेंज कूपे फेसलिफ्ट को इंटरनेशनल मार्केट में 2019 की शुरूआत में ही पेश किया गया था। ऐसा पहली बार हो रहा है कि इसके नॉन एएमजी वर्जन को भारतीय बाजार में लाया जा रहा है।

Hyundai Creta पर मिल रहा है 1.15 लाख रुपए का डिस्काउंट, जानें कब तक है ऑफर

इंजन- Mercedes Benz GLC कूपे सिर्फ एक ही इंजन विकल्प के साथ उपलब्ध है जो कि एएमजी बैज वाली जीएलसी ऑटोमेटिक है जिसमें 3.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड वी6 इंजन लगाया गया है, यह 367 बीएचपी का पॉवर व 520 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है।

नई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होगी New Honda city, 30 किमी से ज्यादा का देगी माइलेज

स्टैंडर्ड रूप से इसमें 9 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स व मर्सिडीज का 4मेटिक ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया जाएगा।

मिलेंगे ये नए बदलाव- मर्सिडीज जीएलसी कूपे फेसलिफ्ट में नया डायमंड पैटर्न ग्रिल लगाया गया है, सामने हिस्से को नया स्टाइल दिया गया है व नए एलईडी हेडलाइट व टेललाइट दिए गए है। इंटीरियर की बात करें तो अपडेटेड एमबक्स इंफोटेनमेंट सॉफ्टवेयर दिया गया है, इसके साथ ही इसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है। सिर्फ सॉप्टवेयर ही नहीं इस कार के इंटीरियर को अधिक प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें नई अपहोलस्ट्री लगाई जा रही है।