4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mg Motors ने पेश की अपनी Electic Suv Zs , सिंगल चार्ज में चलेगी 340 किमी

Mg Motors ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी ZS को पेश किया। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 8.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 5 Dec 2019, 3:42 PM IST

mg zs ev

mg zs ev

नई दिल्ली: गुरुवार को MG motors ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी ZS को पेश किया। ये इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में कंपनी की दूसरी कार है इसके पहले कंपनी ने हेक्टर से भारतीय मार्केट में कदम रखा था जिसके भारत में काफी सफलता मिली । कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 8.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है।

इन कारों से होगा मुकाबला-

इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक SUV ZS का मुकाबला ह्यूंदै की Kona और टाटा की जल्द लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक नेक्सॉन से होगा।

दिसंबर से शुरू होगी MG Motors की नई इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स

इंबेडेड सिम के साथ आएगी इलेक्ट्रिक SUV
Mg Motors ने खुलासा किया है कि इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में इंबेडेड सिम दी जाएगी। साथ ही, यह एक्सर्टनल होम Wi-Fi नेटवर्क या मोबाइल हॉट स्पॉट से भी कनेक्ट हो सकेगी। इलेक्ट्रिक ZS में हेक्टर के इंफोटेनमेंट सिस्टम का अपडेटेड वर्जन होगा, जिसका नाम iSmart EV 2.0 है।

माइलेज- इस कार में कंपनी तीन ड्राइविंग मोड दे रही है। जो ड्राइविंग को काफी एक्साइटिंग बनाते हैं। दूसरी बात जो इस कार की खास है वो है इसकी रेंज । दरअसल इलेक्ट्रिक कारों की रेंज सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट होती है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह एसयूवी 340 किलोमीटर की रेंज देगी। इस एसयूवी में 44.5kWh लिक्विड-कूल्ड लिथियम ऑयन बैटरी दी जाएगी और इस बैटरी को IP67 रेटिंग मिली हुई है। जिसका मतलब होगा कि इस इसयूवी में 1 मीटर तक वॉटर रेजिस्टेंट रहेगी। फास्ट चार्जर के जरिए यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 50 मिनट के भीतर 0 से 80 फीसदी की बैटरी कैपसिटी तक पहुंच जाएगी। वहीं, 7.4kW AC होम चार्जर के साथ इस एसयूवी को फुल चार्ज होने में 6-8 घंटे लगेंगे।

दिसंबर में दिखेगी MG zs electric की पहली झलक, जानें क्या होगा खास

जनवरी 2020 में हो सकती है लॉन्च-

इस कार को जनवरी 2020 में लॉन्च किया जा सकता है। और कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 20 लाख के आस-पास रहने की उम्मीद है। ZS इलेक्ट्रिक का प्रॉडक्शन इस महीने के आखिर में शुरू होगा।