7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gully boy रनवीर सिंह ने खरीदी नई कार, कीमत से लेकर जानें फीचर्स तक

रनवीर सिंह मुंबई की सड़कों पर बेहद महंगी Lamborghini Urus चलाते नजर आए हैं। आपको बता दें ये अपने तरह की अकेली कार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 5 Oct 2019, 12:10 PM IST

ranveer_lamborghini_urus.jpg

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार्स अपनी हाई- फाई और लग्जरकी लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं । अक्सर सितारों के महंगी कार खरीदने की खबरे आती रहती हैं। अब मुंबई की सड़कों पर रनवीर सिंह को 3 करोड़ की Lamborghini Urus की सवारी करते देखा गया है। लाल रंगी की Urus को ड्राइव करते हुए रनवीर बेहद खुश नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि हाल ही में रनवीर की फिल्म Gully Boy को ऑस्कर के लिए चुना गया है। खैर इस वक्त हम आपको रनवीर की नई कार के बारे में बताते हैं।

1 लीटर में 25 किमी चलती हैं ये कारें, कीमत 3 लाख से कम

Lamborghini Urus दुनिया की पहली सुपर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल मानी जाती है। और इसकी कीमत 3 करोड़ रूपए है। रणवीर सिंह की इस कार की अभी नंबर प्लेट नहीं आई है l

पॉवर और स्पेसीफिकेशन-

Lamborghini Urusबेहद पावरफुल है, इसमें 4.0 लीटर का V8 ट्विन-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है जो 641bhp की पावर और 850Nm का टॉर्क देता है। इस गाड़ी की टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा है और मात्र 3.6 सेकंड में यह कार 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके अलावा यह इंजन 8-स्पीड टॉर्क कंवर्टर गियरबॉक्स से जुड़ा होगा जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगा।

Datsun GO और GO+ के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत, जानें इन कारों की नई कीमत

6 ड्राइविंग मोड्स से लैस है ये कार-

Urus में 6 ड्राइविंग मोड स्ट्राडा, टेरा, नेवा, स्पोर्ट, कॉर्सा और साबिया शामिल किये हैं।

सेफ्टी की बात करें तो इस कार में 440mm के फ्रंट और 370mm के रियर कार्बोन सेरामिक ब्रेक्स लगे हैं जो 100 की रफ्तार पर ब्रेक लगाने पर महज 33.7 मीटर के दायरे में एसयूवी को रोक देंगे ।