4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tata Motors ने बढ़ाई कारों की कीमत, जनवरी से ही लागू होंगी नई कीमतें

टाटा मोटर्स ( tata motors ) ने कीमत बढ़ाने के पीछे कोई भी कारण नहीं बताया है, हालांकि नए उत्सर्जन मानक के चलते कंपनी मॉडलों को अपडेट करने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 11 Jan 2020, 12:43 PM IST

tata motors

tata motors

नई दिल्ली: TATA Motors ने पिछले साल ही कार की कीमतों में इजाफा करने की बात कही थी । अब कंपनी ने अपनी कार की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर नई कीमतों पर कारें बेचने का फैसला किया है। टाटा नेअपनी पापुलर कारों टियागो (Tiago ), टिगोर ( Tigor), नेक्सन ( nexon ), हैरियर ( Harrier ), हेक्सा ( Hexa ) की कीमत में बढ़त की है।

टाटा मोटर्स ने कीमत बढ़ाने के पीछे कोई भी कारण नहीं बताया है, हालांकि नए उत्सर्जन मानक के चलते कंपनी मॉडलों को अपडेट करने वाली है, इस वजह से कीमत में वृद्धि की गयी होगी। आपको बता दें कि इस साल अप्रैल से bs6 मानक लागू होने है इसके चलते कंपनियां अपनी कारों को अपग्रेड कर रही हैं। टाटा मोटर्स ने अभी तक अपने वाहनों को अपडेट करना शुरू नहीं किया है। हालांकि टाटा मोटर्स नए वाहनों को बीएस6 उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ ही लाने वाली है।

टाटा मोटर्स लॉन्च करेगा नई एंट्री लेवल कार, Wagon R से होगी टक्कर

Harrier की कीमतों में हुआ सबसे ज्यादा इजाफा-

कंपनी ने हैरियर की कीमत में सबसे ज्यादा इजाफा किया है । हैरियर की कीमत में 46,000 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है, और अब इसकी कीमत बढ़कर 13.45 - 17.32 लाख रुपये (एक्स शोरूम) हो गयी है।

वहीं कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार टियागो के पेट्रोल वेरिएंट में 15,000 रुपये व डीजल में 20,000 रुपये की वृद्धि की गयी है, जिस वजह से इसकी कीमत 4.54 - 6.96 लाख रुपये (एक्स शोरूम) हो गयी है। इसके अलावा टाटा टिगोर के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत में भी 15,000 रुपये तथा डीजल वेरिएंट के दाम 20,000 रुपये तक बढ़ाये है, अब इस सेडान की कीमत 5.64 - 8.09 लाख रुपये (एक्स शोरूम) हो गयी है।

डीजल वैरिएंट में उपलब्ध टाटा हेक्सा की कीमत 45,000 रुपये तक बढ़ाई गयी है, जिस कारण इसकी कीमत बढ़कर अब 13.71 - 19.29 लाख रुपये (एक्स शोरूम) हो गयी है।

1-2 नहीं पूरी 26 गाड़ियों को ऑटो एक्सपो में पेश करेगी Tata Motors, जानें इनके नाम