2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंदौली
चार घंटे जाम में फंसने से छूटी बीजेपी मंत्री की ट्रेन, अगले दिन उसी जगह पहुंच की बड़ी कार्रवाई
Play video

चार घंटे जाम में फंसने से छूटी बीजेपी मंत्री की ट्रेन, अगले दिन उसी जगह पहुंच की बड़ी कार्रवाई

बिहार से मुगलसराय आते समय यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की गाड़ी यूपी बिहार बार्डर के पास जाम में फस गई थी...

Google source verification

चंदौली. यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के यूपी बिहार बॉर्डर पर जाम में फसने और ट्रेन छूट जाने के दिन सुबह मंत्री द्वारा किए गए बॉर्डर पर औचक निरिक्षण के बाद चंदौली जिले के सैयदराजा थाने के इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है। साथ ही बार्डर पर स्थित वन विभाग के चेक पोस्ट पर तैनात वन विभाग के डिप्टी रेंजर सहित दस वन कर्मियों को काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के डीएफओ ने स्थानान्तरित कर दिया है।

पुलिस पर कार्यवाई करते हुए चंदौली के एसपी ने सैयदराजा के इंस्पेक्टर को वहां से हटाकर मीडिया सेल में ट्रांसफर कर दिया है। साथ ही बॉर्डर पर तैनात एक एचसीपी और तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। गौरतलब है कि, 23/24 की आधी रात में बिहार से मुगलसराय आते समय यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की गाड़ी यूपी बिहार बार्डर के पास जाम में फस गई थी और उनकी ट्रेन छूट गई थी। इसके बाद अगली सुबह मंत्री ने बॉर्डर पर जाकर जाम लगने के कारणों का औचक निरिक्षण किया था।

जाम के झाम में फंसे यूपी के मंत्री सूर्या प्रताप शाही का प्रकोप 24 फरवरी को चंदौली में देखने को मिला। वाराणसी आईजी, कमिश्नर और साथ में चंदौली के अधिकारियों के साथ कृषि मंत्री ने यूपी बिहार बॉर्डर के नौबतपुर सेल टैक्स और वन विभाग पर छापेमारी की। दस्तावेजों की जांच की और यूपी बिहार बॉर्डर पर लगने वाले जाम के बाबत जानकारी ली और मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए।

यूपी बिहार बॉर्डर पर प्रतिदिन कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। जिससे आवागमन में काफी दिक्कत होती है। बिहार के कैमूर जिले के कुदरा इलाके में नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट के बाद 6 घंटे से अधिक तक जाम लगा था। जिससे यूपी के सीमावर्ती जिले चंदौली में बिहार से 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था और खुद मंत्री जी का काफिला 4 घंटे से अधिक जाम में फस गया था। इस कारण कृषि मंत्री काफी नाराज हुए और आज सुबह वाराणसी कमिश्नर IG चंदौली के DM एसपी के साथ यूपी बिहार बॉर्डर पर लगने वाले जाम की समस्या का कारण ढूंढने पहुंचे।

सबसे पहले यूपी बिहार बॉर्डर पर पहुंचे। वहां का जायजा लिया और वापस चंदौली सीमा में प्रवेश करते हुए सेल टैक्स ऑफिस के पास गए। वहां अधिकारियों से बातचीत की और स्थानीय बीजेपी नेताओं से जानकारी ली। कृषि मंत्री काफिले के साथ वन विभाग के ऑफिस पहुंचे। वहां संबंधित दस्तावेज चेक किए और जाम क्यों लग रहा है। इसका कारण पूछा। साथ ही ट्रकों के जो टैक्स लिए जा रहे हैं उसके बारे में जानकारी ली।

जाम की जाम में फंसे मंत्री जी अपनी खींच उतारने के लिए छापेमारी करने पहुंचे थे। मौका मुआयना करने के बाद पूरे मामले में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जांच कर जाम क्यों लग रहा है और किसकी लापरवाही से लग रहा। उसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश भी दिए।

input- संतोष जायसवाल