
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हरियाणा में पार्टी के 'संगठन सृजन अभियान' के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। हवाई अड्डे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा समेत वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। बाद में गांधी के काँग्रेस कार्यालय में हरियाणा प्रदेश काँग्रेस समिति के नेताओं के साथ बैठक की।
करीब आठ महीने पहले विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित हार के बाद से ही हरियाणा में पार्टी के संगठन को फिर से खड़ा करने की बात चल रही हैं और गांधी इसी सिलसिले में हरियाणा आये हैं। अलावा इसके, काँग्रेस विधायक दल नेता यानी हरियाणा विधानसभा में नेता विपक्ष चुने जाने की भी संभावना है। पार्टी ने इस संदर्भ में जो पर्यवेक्षकों की समिति बनाई थी, वह अपनी रिपोर्ट आला कमान को सौंप चुकी है। संगठन निर्माण को लेकर भी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है, जिनमें पूर्व विधायक और पूर्व सांसद शामिल हैं।
इस बीच, काँग्रेस महासचिव और सिरसा सीट से सांसद कुमारी सैलजा ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि सभी चाहते हैं कि संगठन बने, इस मामले को राहुल गांधी गंभीरता से ले रहे है, ऐसे में नेताओं को भी इसे गंभीरता से लेना होगा।
Updated on:
4 Jun 2025, 7:19 PM IST
Published on:
4 Jun 2025, 7:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.