केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग पिछली प्रकाश सिंह बादल सरकार की गंदी राजनीति, भ्रष्टाचार और ड्रग संकट से पीडित थे और इसलिए उन्होंने कांग्रेस को वोट दिए। लेकिन अब पंजाब के लोग मेरे पास आकर कह रहे हैं कि कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने सत्ता में एक साल पूरा कर लेने पर भी एक भी चुनावी वायदा पूरा नहीं किया है। रोजगार,पेंशन और स्मार्ट फोन जैसा एक भी चुनावी वायदा अमरिंदर सिंह ने पूरा नहीं किया। पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने घर-घर जाकर रोजगार,पेंशन,कर्ज माफी और स्मार्ट फोन के फार्म भरवाए थे। क्या इनमें से एक भी वायदा पूरा किया गया?