(चंडीगढ): पंजाब और हरियाणा के बीच नदी जल बटवारे के लिए बनाई जाने वाली सतलुज-यमुना सम्पर्क नहर (एसवाईएल) के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में आगामी 5 सितम्बर को सुनवाई होने जा रही है। इससे पहले पंजाब सरकार केन्द्र के सामने अपना पक्ष रखने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने का फैसला किया है।