25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाक सेना प्रमुख से सिद्धू की झप्पी पर सियासत शुरु,जानिए किसने क्या कहा

इस मुद्दे पर बीजेपी हमलावर मुद्रा में आ गई है और कांग्रेस असहज स्थिति में फंसी नजर आ रही है...

2 min read
Google source verification
sidhu

sidhu

(चंडीगढ़): पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्लामाबाद में शनिवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बावजा से गले मिलने पर पूर्व क्रिकेटर व पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू घिर गए हैं। इस मुद्दे पर बीजेपी हमलावर मुद्रा में आ गई है और कांग्रेस असहज स्थिति में फंसी नजर आ रही है। सिद्धू के पाक अधिकृत कश्मीर के राष्ट्रपति मसूद खान के साथ बैठने को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पूरा देश शोक में है तब सिद्धू का इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना शर्मनाक है। इसके लिए पंजाब सरकार को सिद्धू पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंनेकहा कि शोक की स्थिति में किसी जश्न में शामिल होना उचित नहीं है।

विज ने कहा कि सिद्धू का यह आचरण अति निंदनीय है इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। विज ने कहा कि माना ,नवजोत सिंह सिद्धू और इमरान खान की दोस्ती है पर क्या वह दोस्ती देश से बड़ी है। पंजाब बीजेपी अध्यक्ष श्वेत मलिक ने भी सिद्धू को निशाने पर लेते हुए कहा कि अब सिद्धू का केवल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई प्रमुख से मिलना ही शेष रह गया है। उन्होंने सवाल किया कि भारतीय सैनिकों के गले काटने की धमकियां देने वालों से गले क्यों मिला जा रहा है? सोशल मीडिया पर छाए इस मुद्दे पर कांग्रेस अजीब स्थिति में फंसती हुई नजर आ रही है।

पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि सिद्धू तथा इमरान खान की दोस्ती का मामला है।पाकिस्तान सेना प्रमुख जावेद कमर वाजबा के गले मिलने के सवाल पर आम आदमी पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि सिद्धू को सेना प्रमुख के गले मिलने के बजाय इमरान खान के समारोह तक सीमित रहना चाहिए था।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मन्त्री तरूण चुग ने पूर्व क्रिकेटर व पंजाब के कैबिनेट मन्त्री नवजोत सिंह सिद्धु द्वारा पाक्स्तिन के नवनिर्वाचित प्रधानमन्त्री इमरान खान के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पाकिस्तानीसेना प्रमुख से गले मिलने की घटना को 125 करोड देशवासियो व करोडो सैनिको व पूर्व सैनिको के परिवारो का अपमान बताते हुये इस घटना को शहीद हो रहे सैनिकों के जख्मों पर नमक छिडकने जैसा बताया।

चुग ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धु ने अधिकृत कश्मीर के राष्ट्रपति के साथ बैठ कर भारतीय संसद द्वारा पास कियेगये उस प्रस्ताव का उल्लंघन किया है जिसमे पाक्स्तिानी कब्जे वाले कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा माना गया है। चुग ने कहा की इमरान खान से यारानानिभाने की बात कह कर नवजोत सिंह सिद्धु देश की एकता अखण्डता को तार तार करने की साजिश रचने वाली पाक्स्तिनी सेना के प्रमुख से गलबहिया डाल कर मिलने की घटना से पल्ला नही झाड सकते। चुग ने कहा की.नवजोत सिंह सिद्धु अगामी राजस्थान , मध्यप्रदेश व छतीसगढ विधानसभा चुनावों से पहले पाक्स्तिन जाकर देश के एक खास समुदाय को एक विशेष सन्देश देना चाहते है। चुग ने राहुल गान्धी से मांग की कि नवजोत सिंह सिद्धु द्वारा पाकिस्तानी सेना प्रमुख के गले लगा कर गर्मजोशी से मिलने की घटना पर कांग्रेस अपना रूख स्पष्ट करें।