6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैंगस्टरों के निशाने पर पंजाबी गायक और कलाकार,गिप्पी ग्रेवाल और अन्य तीन को मिली धमकियां!

पंजाब में गैंगस्टर पंजाबी गायकों पर निशाना साध रहे है...
2 min read
Google source verification
gippy grewal file photo

gippy grewal file photo

(चंडीगढ): पंजाब में गैंगस्टर पंजाबी गायकों पर निशाना साध रहे है। हाल के दिनों में लगातार पांच पंजाबी गायकों व कलाकारों के साथ गैंगस्टरों ने वारदातें की है। इनमें से एक उभरते गायक नवजोत सिंह का शव बरामद किया गया। नवजोत को गोलियों से भूना गया था। हालांकि अभी नवजोत सिंह की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। इसी बीच एक और पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल को जान से मारने की धमकि मिली है।

गिप्पी ग्रेवाल से मांगी गई फिरौती

नवजोत सिंह और परमीश वर्मा के साथ हुई वारदातों के बाद ताजा घटना पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल को फिरौती की धमकी दिए जाने की है। गिप्पी ग्रेवाल ने दावा किया है कि उन्हें गैंगस्टर दिलप्रीत धहन से जान से मारने की धमकी मिली है। ग्रेवाल को मिली धमकी के सिलसिले में मोहाली के फेज-आठ थाने में मामला दर्ज किया गया है। गिप्पी ग्रेवाल शनिवार को कनाडा रवाना हो गए और उनके वहां करीब एक माह रूकने की संभावना है। गिप्पी के परिवार ने पुष्टि की कि धमकी व्हाट्सएप्प पर दी गई।

मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप चहल के अनुसार गिप्पी ने ऐसा कोई फोन नम्बर नहीं दिया जिससे धमकी दी गई है। लेकिन यह जांच का विषय है। गिप्पी की ताजा फिल्म कैरी आॅन जट्टा-2 पिछले शुक्रवार को दुनियाभर में रिलीज की गई है। गिप्पी ग्रेवाल से दस लाख रूपए की फिरौती मांगी गई।

इन कलाकारों को भी मिली जान से मारने की धमकी

परमीश वर्मा और गिप्पी ग्रेवाल के मामले खुले में आ गए है लेकिन तीन अन्य ने भी मीडिया को बताया है कि उन्हें धमकियां दी गई है। परमीश के मित्र व संगीत निदेशक गोल्डी को कुछ दिन पहले ही धमकी दी गई थी। गीतकार बंटी बैंन्स और गायक जेनी जोहल को भी धमकियां दी गईं। पार्श्व गायिका जेनी जोहल के अनुसार उन्हें परम्परागत पंजाबी पोशाक न पहनने और गायन के समय सिर दुपट्टे से न ढंकने के लिए गंभीर नतीजों की धमकी दी गई है। पुलिस ने इन घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया।

पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोरा का कहना है कि हाल की कुछ घटनाओं पर पुलिस का रूख तेज है। अमृतसर में शनिवार को उन्होंने कहा कि सभी को पूरा संरक्षण दिया जाएगा। कई गैंगस्टर सलाखों में बंद कर दिए गए है। गिप्पी ग्रेवाल को धमकी मिलने के बाद पंजाब का मनोरंजन उद्योग चकराया हुआ है। कलाकार तुरन्त पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे है। उनका कहना है कि पुलिस ठोस कदम नहीं उठाती है तो हमें सुरक्षा के लिए धन खर्च करना ही होगा।