5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुखवीर बादल ने राहुल गांधी के बयान को खारिज किया

यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर ने स्वयं कहा है कि वे राजीव गांधी को दंगों के दौरान अपनी कार में दिल्ली के इलाकों में ले गए...
2 min read
Google source verification
sukbhir singh badal

sukbhir singh badal

(चंडीगढ): अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर बादल ने शनिवार को राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए गए उस बयान को खारिज किया कि वर्ष 1984 के सिख संहार में कांग्रेस का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि नानावती कमीशन ने साफ किया है कि सिख संहार के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी जहां भी गए वहां ज्यादा सिख मारे गए।

उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर ने स्वयं कहा है कि वे राजीव गांधी को दंगों के दौरान अपनी कार में दिल्ली के इलाकों में ले गए। टाइटलर ने यह भी कहा कि उन्होंने स्वयं सौ सिख मारे हैं। जब नानावती आयोग की रिपोर्ट आई तब कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार से जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार को हटाया गया। टाइटलर,सज्जन कुमार और एचकेएल भगत के टिकट काटे गए। उन्होंने कहा कि अकाली दल सिख नरसंहार के दोषियों को सजा दिलाकर ही दम लेगा।


सुखवीर ने पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा पर गुरबानी का अपमान करने और विधानसभा में यह स्वीकार करने का भी आरोप भी लगाया कि उनके पिता संतोख सिंह ने स्वर्ण मंदिर में सेना की कार्रवाई का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि रंधावा गुरू गोविन्दसिंह के पुत्रों की हत्या कराने वाले औरंगजेब को साहब कहते हैं। साथ ही गुरू गोविन्द सिंह द्वारा लिखे जफरनामा को जहांगीर द्वारा लिखा बताते है। रंधावा ने ही रणजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट की कूट रचना की है। बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ब्रिटेन में कहा था कि 1984 के सिख दंगे बेहद दर्दनाक थे पर इनमे कांग्रेस की संलिप्तता बिल्कुल भी नहीं थी। यह बात सामने आने के बाद से ही राहुल सभी पार्टियों के निशाने पर है।

यह भी पढे: राम रहीम की राखियों से जेल और डाक विभाग की बढ़ी सिरदर्दी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की आशंका से खतरे में सुरक्षा