1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलो बुलावा आया है माता ने…

रंग-बिरंगी झांकियां मां के चरणों में समर्पित की गई    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Ashok Singh Rajpurohit

•

Updated: 17 Sep 2018, 6:53 PM IST

chalo bulava aaya hai......

चलो बुलावा आया है माता ने...

चेन्नई. चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया हैं.... तथा मैया का दरबार सजा हैं... समेत अन्य भजनों के माध्यम से भजन गायकों


'एक शाम रूपमुनि के नाम' रात्रि जागरण आयोजित

चेन्नई. चेन्नई के वीरवानजी नगर, माधनाकुप्पम, कोलात्तुर स्थित सतीश बालाजी स्कूल के निकट गोस्वामी समाज भवन में गोस्वामी कुल में पैदा हुए तथा जैन धर्म सहित 36 कौमों के धर्मानुरागियों के बीच भगवान महावीर के संदेशों को पहुंचाने के लिए अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले राष्ट्र संत रूपमुनि की स्मृति में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक बीपी गोस्वामी और नरेशपुरी गोस्वामी, शेटुपुरी गोस्वामी ने बताया कि 'एक शाम रूपमुनि के नामÓ में राजस्थान के प्रसिद्ध गायक देवाराम भोलचा ढोलक मास्टर प्रकाशचंद एंड पार्टी अटबड़ा द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी गई। रूपमुनि के अनुयायियों की संख्या चेन्नई में काफी है। इस मौके पर गोस्वामी समाज ट्रस्ट के चेयरमैन शेरपुरी, श्याम गिरी, चेतन गिरी, धर्म गिरी, महेंद्र पुरी, तेज गिरी, हुकमगिरी, पदमपुरी, योगेन्द्र गिरी, चेतनबन, गंगा गिरी, चेनगिरी, रमेशपुरी उपस्थित थे।

ने समारोह को उंचाइयां दीं। इस मौके पर दिल्ली की प्रसिद्ध भजन गायिका जिम्मी शर्मा एंड पार्टी ने अपनी भक्तिमय वाणी से भक्तों को खूब रिझाया। भजन गायकों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन गायकों के बोल पर लोगों ने भजनों में साथ दिया तो कई अति उत्साही भक्तगण नाचने में मशगूल हो गए। इसके साथ ही झोली छोटी पड़ गई..., तूने मुझे बुलाया..., कभी राम बनके... समेत अन्य भजनों के माध्यम से समारोह में भजन गायकों ने चार चांद लगा दिए। श्री हरियाणा सेवा समिति एवं हरियाणा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में वेपेरी ईवीके संपत रोड स्थित अग्रवाल विद्यालय में माता की चौकी का आयोजन किया गया।
साथ ही रंग-बिरंगी झांकियां मां के चरणों में समर्पित की। पूजा-अर्चना, भजन एवं झांकियों से युक्त मनमोहक कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर मां की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। समिति के चेयरमैन किशनलाल गोयल, अध्यक्ष प्रवीणकुमार गुप्ता, महासचिव प्रेमप्रकाश बंसल, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार अरोड़ा समेत अन्य पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

बड़ी खबरें

View All

चेन्नई

तमिलनाडु