1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुछ ही घंटों की बारिश से फिर चेन्नई में हुआ जलजमाव, MRC Nagar में 13 सेमी बारिश

जीएन चेट्टी रोड पर बस स्टैंड पर जलजमाव हो गया जिससे यात्रियों को बैठने वाली कुर्सियों पर खड़ा होकर बस का इंतजार करना पड़ा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Purushottam Reddy

•

Updated: 30 Dec 2021, 7:24 PM IST

Chennai City receives 13cm of rainfall in a few hours

Chennai City receives 13cm of rainfall in a few hours

चेन्नई.

चेन्नई में गुरुवार दोपहर को कुछ ही घंटों की बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। बारिश से चेन्नई के कई इलाकों में सडक़ों पर जलजमाव हो गया है। कहीं कहीं तो एक से डेढ़ फीट तक पानी का जमाव हो गया है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जीएन चेट्टी रोड पर बस स्टैंड पर जलजमाव हो गया जिससे यात्रियों को बैठने वाली कुर्सियों पर खड़ा होकर बस का इंतजार करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार शाम 5.30 बजे तक एमआरसी नगर में 13 सेंटीमीटर और नुंगमबाक्कम में 10 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। चेन्नई में चूलैमेडु, अमेंजीकरै, नंदनम, अण्णा नगर, मईलापुर, मंंदवेली और आलंदूर, टी. नगर, एगमोर, गिण्डी और मीनम्बाक्कम सहित कर्ह इलाकों में दोपहर तीन बजे के बाद अचानक बारिश हुई। बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव के बाद यातायात जाम की समस्या से भी लोग परेशान हो गए।

कुछ घंटों की बारिश से ऐसा नहीं की सिर्फ शहर के गली, मुहल्लों की सूरत बदसूरत हो गई है बल्कि पॉश इलाके में हालात खराब हो गई। मोहल्ले हो या मुख्य सडक़ें सभी जलमग्न हो गई। उसी के बीच लोगों को आवागमन करना पड़ा। दरअसल, नगर निगम के लाख जतन के बाद भी शहर में जल निकासी की समस्या नहीं सुधरी। नतीजा, जल जमाव से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार शाम 5.30 बजे तक रिकॉर्ड की गई बारिश के आंकड़े।
एमआरसी नगर- 13 सेंटीमीटर
नुंगमबाक्कम- 10 सेंटीमीटर
वाईएमसीए नंदम- 8 सेंटीमीटर
मीनम्बाक्कम- 5 सेंटीमीटर
एसीएस कॉलेज- 5 सेंटीमीटर
अण्णा विवि- 4 सेंटीमीटर
सत्याभामा विवि- 3 सेंटीमीटर
पल्लीकरनै- 1 सेंटीमीटर
माधवरम- 1 सेंटीमीटर

बड़ी खबरें

View All

चेन्नई

तमिलनाडु