1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कावेरी मसले पर सीएम ने लिया विधि परामर्श

कावेरी मसले पर मुख्यमंत्री ई. के. पलनीस्वामी ने शनिवार को सचिवालय परिसर में कानूनविदें से परामर्श किया।उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के खिलाफ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Mukesh Kumar Sharma

•

Updated: 17 Apr 2018, 9:57 PM IST

CM takes legal advice on Kaveri issue

CM takes legal advice on Kaveri issue

चेन्नई।कावेरी मसले पर मुख्यमंत्री ई. के. पलनीस्वामी ने शनिवार को सचिवालय परिसर में कानूनविदें से परामर्श किया।उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के खिलाफ एआईएडीएमके सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। इस अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होगी। इससे पहले सीएम ने सचिवालय में विधि विशेषज्ञों से परामर्श किया।

इस बैठक में सोमवार को होने वाली सुनवाई में राज्य की ओर से क्या तर्क रखे जाएं इस पर चर्चा की गई। बैठक में उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम, मछली पालन मंत्री डी. जयकुमार, विधि मंत्री सी. वी. षणमुगम, उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर नाप्टे, तमिलनाडु सरकार के मुख्य अभियोजक विजय नारायण, शासन सचिव गिरिजा वैद्यनाथन, लोक निर्माण विभाग के सचिव एस. के. प्रभाकर व अन्य उपस्थित थे।


शशिकुमार हत्याकांड में दो लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर

नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को हिन्दू नेता सी. शशिकुमार हत्याकांड मामले में दो लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया है। यहां जारी विज्ञप्ति में एनआईए ने कहा कि सदाम उर्फ सदाम हुसैन और सुबैर के खिलाफ कई धाराओं और गैर कानूनी गतिविधियां अधिनियम के तहत चार्जशीट दायर किया गया है। दोनों आरोपी कोयम्बत्तूर के रहने वाले हैं। २२ सितम्बर २०१६ को हिन्दू मुन्ननी संगठन के नेता सी. शशिकुमार की कोयम्बत्तूर में हत्या कर दी गई थी। उसके बाद एक अक्टूबर २०१६ को कोयम्बत्तूर के सीबी-सीआईडी के सीआईडी (स्पेशल इंवेस्टीगेशन डिवीजन) को जांच का जिम्मा सौंपा गया था लेकिन इस वर्ष जनवरी महीने में गृह मंत्रालय ने एनआईए को मामले की जांच सौंपी। जांच में सदाम, सुबैर और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों के षड्यंत्र रचकर शशिकुमार की नृशंस हत्या करने का खुलासा हुआ। एनआईए अन्य तीन आरोपियों के खिलाफ जांच कर रही। लेकिन इस वर्ष जनवरी महीने में गृह मंत्रालय ने एनआईए को मामले की जांच सौंपी। जांच में सदाम, सुबैर और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों के षड्यंत्र रचकर शशिकुमार की नृशंस हत्या करने का खुलासा हुआ। एनआईए अन्य तीन आरोपियों के खिलाफ जांच कर रही।

बड़ी खबरें

View All

चेन्नई

तमिलनाडु