विशाखापत्तनम के चक्रवात चेतावनी केंद्र के ड्यूटी ऑफिसर कुमार ने कहा कि भीषण चक्रवाती तूफान आसनी पश्चिम-मध्य क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के ऊपर है। यह विशाखापत्तनम से 330 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है, आज रात तक इसके उत्तर-पश्चिम में आगे बढऩे की संभावना है, इसके बाद यह फिर से शुरू हो जाएगा। इसके अलावा, कुमार ने बताया कि श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम और पूर्वी गोदावरी सहित उत्तरी आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना है।