16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेन्नई मेट्रो के तीन स्टेशन पर डिजीटल लॉकर सर्विस शुरू

चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड ने तीन मेट्रो स्टेशन वडपलनी, आलंदूर और तिरुमंगलम में बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए लॉकर सर्विस शुरू की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

shivali agrawal

•

Updated: 31 Oct 2019, 3:42 PM IST

Digital locker service started at three stations of Chennai Metro

Digital locker service started at three stations of Chennai Metro

- यात्रियों को सामान रखने की मिलेगी सुविधा

चेन्नई. चेन्नई मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए CMRL ने एक नई पहल शुरू की है। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड ने तीन मेट्रो स्टेशन वडपलनी, आलंदूर और तिरुमंगलम में बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए लॉकर सर्विस शुरू की है।

यात्री इन मेट्रो स्टेशन पर बने डिजीटल लॉकर में अपना सामान जमा कर सकते है। वापस आने पर सामान ले सकेंगे। लॉकर की सुरक्षा के लिए बोल्ट लॉकर की सुविधा है।

सीएमआरएल अधिकारियों के अनुसार यात्री 30 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से लॉकर सर्विस ले सकेंगे। बोल्ट लॉकर्स के अनुसार लॉकर इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) पर बनाए गए हैं। लॉकर उन्नत इलेक्ट्रो-मैकेनिकल ताले से लैस हैं जिन्हें केवल पासकोड से खोला जा सकता है।

कंपनी के अनुसार जब कोई उपयोगकर्ता लॉकर का दरवाजा बंद करता है, तो उसे फोन पर एक त्वरित एसएमएस प्राप्त होगा जो यह पुष्टि करता है कि दरवाजा सुरक्षित रूप से बंद हो गया है। इससे सुनिश्चित होगा कि यात्रियों को कुछ भी चिंता किए बिना बॉक्स में सामान रखने की सहजता महसूस हो सकती है।

सेंट्रल, सीएमबीटी, एगमोर और एयपोर्ट जैसे स्टेशनों पर इस तरह की लॉकर सुविधा शुरू करने के सवाल पर अधिकारी ने कहा कि अन्य स्टेशनों पर सेवा के विस्तार पर निर्णय इन तीन स्टेशनों के लॉकर सर्विस पर प्रतिक्रिया पर विचार करने के बाद लिया जाएगा।