स्टार-स्टड वाले इस शो में युविका चौधरी, प्रिंस नरूला, रणविजय सिंह, करण कुंद्रा, प्रियांक शर्मा, जीशान कादरी जैसी प्रसिद्ध हस्तियों की जूरी की भागीदारी रहेगी। मिस्टर एण्ड मिस सुपर मॉडल इंटरनेशनल 2021, शरद चौधरी के ड्रीम्ज प्रोडक्शन हाउस द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली सबसे प्रतिष्ठित नेशनल ब्यूटी पीजेन्ट (राष्ट्रीय सौन्दर्य प्रतियोगिता) में से एक है और यह पहले के शोज में भारी भागीदारी के साथ अपनी सफलता को प्रदर्शित कर चुका है। इसका उद्देश्य देश के विभिन्न शहरों के नए और महत्वाकांक्षी भारतीय मॉडलों को मॉडलिंग, फैशन, थिएटर, टेलीविजन और फिल्मों के अपने सपने को साकार करने के लिए एक इंटीग्रेटेड प्लेटफार्म प्रदान करना है।