18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Tamil Nadu / Chennai / अच्छे घर- परिवार और समाज से होगा अच्छे लोकतंत्र का निर्माण: गुलाब कोठारी

अच्छे घर- परिवार और समाज से होगा अच्छे लोकतंत्र का निर्माण: गुलाब कोठारी

जन गण मन यात्रा : संवाद सेतु और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Santosh Tiwari

•

Updated: 31 Mar 2024, 8:34 PM IST

अच्छे घर- परिवार और समाज से होगा अच्छे लोकतंत्र का निर्माण: गुलाब कोठारी

अच्छे घर- परिवार और समाज से होगा अच्छे लोकतंत्र का निर्माण: गुलाब कोठारी


चेन्नई. पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने कहा कि अच्छे घर परिवार और समाज से ही अच्छे लोकतंत्र का निर्माण होगा। इसके लिए हमें सबसे पहले नई पीढ़ी को संस्कारों से सींचना होगा। माता संस्कारों का पोषण करती है। माता पिता को अपने बच्चों को समय देना होगा। राजस्थान पत्रिका के जन गण मन यात्रा के तहत अपने चेन्नई प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को उन्होंने डी जी वैष्णव कालेज में विभिन्न समाज के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिनिधि चुनते समय नई पीढ़ी को ध्यान में रखना होगा। जो आज जनप्रतिनिधि होगा वह अगले पांच से दस सालों के लिए नीतियां बनाएगा। उन नीतियों से हमारी नई पीढ़ी प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि हम किस तरह के प्रत्याशी का चुनाव करते हैं यह बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमें सावचेत होकर वोट डालना होगा। हमें एकजुट होकर सामूहिक रूप से इसके लिए काम करना होगा। तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि शरीर का कोई भी अंग अपने लिए ही कार्य करता है, जो कुदरत ने उन्हें कार्य सौंपा, वह निभाता जाता है और सभी अंग अपना कार्य करते हैं तो ही शरीर स्वस्थ रहता है। कोठारी ने कहा कि समय के साथ स्थिति बदल गई है। हमें भी अपनी कार्यशैली में परिवर्तन करना होगा। सुविधाओं से ऊपर उठकर अपने अधिकार का उपयोग करना होगा। यह संघर्ष है जो तपाता है और हमें ऊपर उठाता है।

उन्होंने कहा कि हम गलत नीतियों को रोक नहीं पा रहे हैं। इस पर नियंत्रण हमारे हाथ में है। इसके लिए हमें आरटीआइ का उपयोग करना चाहिए। हमारी भागीदारी बढ़ानी होगी। उन्होंने अभिभावकों को कर्तव्य बोध कराते हुए कहा कि हम अपने घर में ही अकेले हो गए हैं। हम दायित्व भूल गए हैं। बच्चों के लिए हमारे पास समय नहीं है। आज की शिक्षा उन्हें मुझे तक सीमित कर रही है। वे अपने आप में सिमटते जा रहे हैं। शिक्षा ने नकारात्मक विचार पैदा किया है। इसके कारण ही ईर्ष्या, द्वेष के भाव बढ़ रहे है, मानवता का ह्रास हो रहा है। कोठारी ने कहा हमें जीवन के प्रति दृष्टिकोण को बदलना होगा। समाज को देने का काम करना होगा। समाज के लिए जागरूक रहते हुए उसके लिए खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि पेड़ बनना ही बीज की सार्थकता है। हमें पेड़ बनना है। जिसने अपने अस्तित्व का मोह छोड़ा है उसी ने जीना सीखा है। इससे पहले राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्यारेलाल पितलिया, प्रवीण टाटिया, डी.जी.वैष्णव कालेज के सचिव अशोक मूंदड़ा एवं राजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु के अध्यक्ष मोहनलाल बजाज ने अपने विचार व्यक्त किए।