1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोगों को जोडऩे की भाषा बन रही है हिंदी

एमजीआर जानकी कालेज में हिंदी दिवस पर कार्यशाला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Ashok Singh Rajpurohit

•

Updated: 16 Sep 2018, 5:35 PM IST

Hindi becoming the language who connecting people

लोगों को जोडऩे की भाषा बन रही है हिंदी

चेन्नई. हिंदी के प्रचार-प्रसार में मीडिया एक कारगर भूमिका का निर्वाह कर रहा है। समाचार पत्रों एवं चैनलों ने हिंदी को जबरदस्त लोकप्रियता दी है। हिंदी के पास बहुत बड़ा बाजार है, इस बात को मीडिया प्रमुखता से उजागर कर रहा है। आज संचार माध्यमों ने हिंदी के वैश्विक रूप से गढऩे मेंं पर्याप्त योगदान दिया है। आर.ए. पुरम स्थित डॉ. एमजीआर जानकी कॉलेज में हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस पर दक्षिण भारत में हिंदी के प्रचार-प्रसार में मीडिया का योगदान विषयक कार्यशाला में वक्ताओं ने यह बात कही।
महाविद्यालय की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रंजना राय ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हिंदी देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रही है। हिंदी दिवस हमें देशभक्ति की भावना के लिए प्रेरित करता है। तकनीक एवं विज्ञान के क्षेत्र में भी हिंदी को अधिकाधिक उपयोग को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। स्मार्टफोन में भी हिंदी टाइपिंग का ऑप्शन मिलने से हिंदी में लिखने का प्रचलन काफी बढ़ा है। खासकर सोशल मीडिया एवं मैसेज में हिंदी टाइपिंग का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। हिंदी भाषा के विकास के लिए हिंदी भाषा को रोजगार के साथ जोडऩा होगा। हमें अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए। डॉ. रंजना राय ने कहा कि हिंदी आज एक ऐसी भाषा है जो दुनिया में बड़े पैमाने पर बोली जाती है। मीडिया ने हिंदी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज हिंदी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोगों को जोडऩे की भाषा बन चुकी है। हिंदी के विस्तार में मीडिया की अहम भूमिका है। महाविद्यालय की छात्रा मेधा ने प्रार्थना प्रस्तुत की। छात्रा नेहा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संजना, प्रियंका, कविता, गूंजन, पूजा, मानविका, शीतल समेत अन्य छात्राओं का सहयोग रहा।

प्रजातंत्र के शास्त्र की भाषा हिंदी

चेन्नई. लाइट वर्कर्स अकादमी सी.बी.एस ई स्कूल में हिंदी दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया। समारोह का आरंभ प्रधानाचार्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रात:कालीन सभा पूर्णत: हिंदी में आयोजित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लघु नाटिका 'हिंदी जोडऩे की भाषाÓ को सराहना मिली। हिंदी भारत माँ की बिंदी गीत पर छात्राओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। हिंदी भाषा राष्ट्र की भाषा प्रजातंत्र के शास्त्र की भाषा शीर्षक से समूह गान प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या ने अपने भाषण में हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने हिंदी विभाग को समारोह के सफल संचालन के लिए बधाई दी। ईशान गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया।

बड़ी खबरें

View All

चेन्नई

तमिलनाडु