कन्याकुमारी. रामेश्वरम और मंडपम के मछुआरों की तत्काल रिहाई को लेकन मछुआरा संघों द्वारा शुरू अनिश्चितकालिन हड़ताल रविवार को आठवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी मछुआरों ने कहा कि 1 जनवरी को रेल रोको प्रदर्शन किया जाएगा। मछुआरा संघ के पी. सेसुराजा और एस. इमरित ने कहा कि केंद्र द्वारा मछुआरों की रिहाई को लेकर किसी प्रकार का कदम उठाए जाने तक मछुआरों का प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी को व्यापक रेल रोको विरोध किया जाएगा।