8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर की सडक़ दुर्घटना में मौत, CM स्टालिन ने 50 लाख का मुआवजा की घोषणा की

स्टालिन ने मुख्यमंत्री जन राहत कोष से सहायता की घोषणा की।
less than 1 minute read
Google source verification
Tamilnadu news

मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर की सडक़ दुर्घटना में मौत, स्टालिन ने 50 लाख का मुआवजा की घोषणा की,मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर की सडक़ दुर्घटना में मौत, स्टालिन ने 50 लाख का मुआवजा की घोषणा की

करूर.

करूर आरटीओ कार्यालय में कार्यरत मोटर वाहन निरीक्षक की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार को तिरुचिरापल्ली-करूर राजमार्ग पर वेंगाकालपट्टी में उन्हें एक तेज रफ्तार वैन ने कुचल दिया। इससे कोहराम मचा रहा। निरीक्षक एन. कनकराज (57) फ्लाइंग स्क्वायड में कार्यरत थे। सोमवार को वह वाहन निरीक्षण में लगे हुए थे। उसी दौरान उन्होंने एक वैन को रूकने का इशारा किया लेकिन वैन नहीं रूकी और उन्हें कुचल दिया और मौके से फरार हो गए।

कनकराज गंभीर घायल हो गए। उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज शुरू होने से पहले उनकी सांसे थम गई। थानथोनरीमलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। वाहन का पता लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। आरटीओ अधिकारी ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को 50 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। स्टालिन ने मुख्यमंत्री जन राहत कोष से सहायता की घोषणा की।