27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पाली होगा भारत के नक्शे में विकसित लोकसभा क्षेत्र’

- अगले पंद्रह साल में - केंद्रीय विधि एवं न्याय और कार्पोरेट कार्य राज्य मंत्री पी. पी. चौधरी से वार्ता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Ashok Rajpurohit

•

Updated: 5 Mar 2019, 3:53 PM IST

India,constituency,developed,map,Sabha,Lok,

‘पाली होगा भारत के नक्शे में विकसित लोकसभा क्षेत्र’

चेन्नई. केंद्रीय विधि एवं न्याय और कार्पोरेट कार्य राज्य मंत्री और पाली सांसद पी. पी. चौधरी को यकीन है कि भारत के नक्शे में अगले पंद्रह साल में पाली संसदीय क्षेत्र विकसित लोकसभा क्षेत्र के रूप में दर्शित होगा। आधिकारिक दौरे पर शनिवार को यहां आए चौधरी ने राजस्थान पत्रिका से विशेष वार्ता में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। पेश है साक्षात्कार के अंश :
प्रश्न : पाली जिले में रोजगार और विकास?
जहां तक पाली जिले के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की बात है कि मैं यह दावा करता हूं कि अगले १५ साल में पाली देश के नक्शे में विकसित संसदीय क्षेत्र के रूप में चिन्हित होगा। पाली जिले में सूचना प्रौद्योगिकी निवेश मण्डल (आइटीआइआर) को मंजूरी मिल गई है। इससे लाखों रोजगार का सृजन होगा। देश को सालाना ४ लाख करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का आयात करना पड़ता है जो इस मण्डल को विकसित होने के साथ ही समाप्त हो जाएगा। यह मण्डल २५ हजार बीघा क्षेत्र में विकसित होगा। जिले में मालभाड़ा गलियारा जल्द ही पूरा होने वाला है उससे भी औद्योगिक विकास के मार्ग प्रशस्त होंगे। इसके पूरा होते ही राजस्थान इस क्षेत्र के लिए के लिए रेल सेवाएं बढ़ेंगी।
उन्होंने बताया कि जोधपुर एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने का काम निश्चित तौर पर होगा एवं पैंट्रीकार लगाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
एक मेडिकल कॉलेज खुल चुका है और दो केंद्रीय विद्यालयों का लाभ भी पाली को मिलेगा।
प्रश्न : व्यवस्थाओं में किए गए ठोस बदलाव?
देश में सबसे बड़ा आर्थिक सुधार एक राष्ट्र एक कर के तहत वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को माना जाता है लेकिन मेरी राय में दिवाला और दिवालियापन संहिता (आइबीसी) आम निवेशकों और ऋणदाताओं के लिए बहुत सहायक साबित हुई है। इसकी जरूरत इसलिए पड़ी कि अप्राप्य ऋण २००७ से २०१३ के बीच १८ लाख करोड़ से ५२ लाख करोड़ हो गए थे। इस संहिता से कोई भी कंपनी निवेशकों का पैसा हजम नहीं कर पाएगी। इस संहिता का सकारात्मक प्रभाव हमने देखा है। भाजपा के पांच साल के शासन में करीब १ लाख करोड़ के बैड लोन वसूल किए हैं।
प्रश्न : सर्जिकल स्ट्राइक और उत्तरोतर घटनाक्रम को भुनाने की कोशिश?
यह गलत आरोप है। हम इसे भुनाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। पांच सालों में विकास के बहुत कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजबूत नेतृत्व हमारे पास है जिसकी वजह से वैश्विक बिरादरी भारत के साथ खड़ी हुई और हमें विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी में बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल हुई। मोदी में जनता का विश्वास बढ़ा है और भारी बहुमत से वे दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे।
प्रश्न : दक्षिणी राज्यों में भाजपा की स्थिति?
दक्षिणी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में अच्छी सीटें हासिल होंगी। पार्टी की इन राज्यों में लोकप्रियता बढ़ी है। इस बार भी मोदी फैक्टर प्रभावी साबित होगा। राजस्थान में हम महज ०.५ प्रतिशत वोट कम हासिल करने की वजह से सरकार बनने से वंचित रह गए थे।